मध्य प्रदेश
शिवराज ने इसरो को एलवीएम-3 रॉकेट लॉन्च की दी बधायी
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2023/03/untitled-3_2_0-sixteen_nine.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
भोपाल, 26 मार्च : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को एलवीएम-3 रॉकेट को लॉन्च करने के लिए बधायी एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि अंतरिक्ष में भारत की उड़ान देश के अपरिमित संकल्पों की परिणति है। 36 उपग्रहों के साथ सबसे भारी एलवीएम 3 रॉकेट को लॉन्च कर इसरो ने नया कीर्तिमान रचा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।