मध्य प्रदेश
शिवराज ने गुजरात के नवसारी में सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/12/download-14-23.jpeg?resize=300%2C168&ssl=1)
भोपाल, 31 दिसम्बर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के नवसारी में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में नागरिकों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।