मध्य प्रदेश
शिवराज ने अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/08/ATAL_61249cf533bec.jpg?resize=433%2C450&ssl=1)
भोपाल, 24 अगस्त : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वकील से सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे केन्द्र सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वे उच्चतम न्यायालय में लॉ प्रेक्टिस कर रहे थे। श्री जेटली का 24 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।