मध्य प्रदेश

शिवराज ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 11 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
स्वतंत्रता के पश्चात राजनैतिक परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रांति की अलख जगाने वाले लोकनायक स्व. श्री जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सारण जिले के सिताबदियारा ग्राम में हुआ था। वर्ष 1998 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाजसेवा के लिए वर्ष 1965 में मैगसेसे पुरस्कार भी मिला। लोकनायक का निधन पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हुआ।

Related Articles

Back to top button