मध्य प्रदेश
शिवराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन किया
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/09/n5pru5s_ddu-650_625x300_25_September_20.jpg?resize=650%2C400&ssl=1)
भोपाल, 25 सितंबर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज निवास स्थित सभाकक्ष में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।