featureमनोरंजन

हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो दीवानी रिलीज

मुंबई, 18 जुलाई : बॉलीवुड सिंगर हिमानी कपूर का म्यूजिक वीडियो दीवानी रिलीज हो गया है।

दीवानी गाना स्काई 247 म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गाया है। यह गाना हिमानी कपूर द्वारा गाया और संगीतकार रिमी धर द्वारा रचित है।यूट्यूब पर इस गाने को महज दो दिनों में 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने देखा है।

बॉलीवुड निर्देशक फरीद मलिक ने इस गाने को निर्देशित किया है। फरीद मलिक ने बताया कि यह गाना हर संगीत प्रेमी के दिलो पर छाप छोड़ने वाली है। हिमानी एक बेहतरीन गायिका हैं और इस गाने के लिए हिमानी से बेहतरीन आवाज शायद कोई हो नही सकती है। ऊपर से एक समृद्ध सांस्कृतिक शहर लंदन के लोकेशन ने गाने को जीवंत कर दिया है। इस गाने को देख रोमांस एवं प्यार के चरम को आप महसूस कर सकते हैं।

गायिका हिमानी कपूर ने भी इस गाने को अपने करियर का एक बेहतरीन नम्बर बताया है। उन्होंने कहा यह गाना जैसे ही मेरे पास आया मैने झट से हां कह दिया। ये गाना कई मायनों में खास है। इसके शब्द आपको अंदर से झकझोर देने वाले हैं। रिकॉर्ड करते वक़्त कई बार मैं गाने में ही खो गयी थी । यही कारण था इस गाने को रिकॉर्ड करने में मुझे बहुत मजा आया।

फ़िल्म मेकेनिक लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो दीवानी में दितिप्रिया बी,रॉबी मैक महान और चारु मुख्य भूमिका में हैं कोरियोग्राफर सना खान हैं।

Related Articles

Back to top button