मध्य प्रदेश

शिवराज ने दीपांजलि क्रिएशन्स संस्था के प्रतिनिधियों के साथ लगाए पौधे

भोपाल, 21 नवंबर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सृजन, कला और गो-वंश के संरक्षण को समर्पित संस्था दीपांजलि क्रिएशन्स के सदस्यों के साथ आज यहां स्मार्ट सिटी उद्यान में कचनार, विलायती इमली (जंगल जलेबी) और पिथोरिया के पौधे लगाए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार संस्था गाय के गोबर से ज्वेलरी बनाने और हैण्डीक्राफ्ट को प्रोत्साहित करने में सक्रिय है। संस्था को इको फ्रेंडली गतिविधियों तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। संस्था की नीतादीप वाजपेयी, दीपांशी वाजपेयी, दीपांश वाजपेयी, डी.एन. वाजपेयी तथा मालती वाजपेयी पौधरोपण में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button