खेल
एशियाड में पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने जीता रजत

हांगझोउ 01 अक्टूबर भारत के निशानेबाजों ने रविवार को भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने रजत जीत लिया।
चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों की निशानेबाजी टीम ने शानदान प्रदर्शन कर 361 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में कुवैत को रजत पदक जबकि चीन को तीसरे स्थान का कांस्य पदक मिला।
दूसरी ओर राजेश्वरी कुमारी, कीर मनीषा और रजक प्रीति की महिला निशानेबाजी टीम ने स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय टीम को 337 के स्कोर के साथ रजत पदक मिला, जबकि चीन की टीम ने 357 के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की टीम ने 336 के साथ कांस्य पदक जीता।