मध्य प्रदेश
शिवपुरी में झमाझम बारिश के जलप्रपात पूरी तरह से बहने लगी
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/images-6.jpg?resize=273%2C184&ssl=1)
शिवपुरी, 25 जुलाई : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में झमाझम बारिश के कारण जिले में स्थित जलप्रपात पूरी तरह से
बहने लगी है।
शिवपुरी जिले में लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण जलप्रपात फिर से पूरी गति से बहने लगे हैं। इस मनोरम नजारे को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ पहुंचने लगी है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि जिले में अभी तक औसत वर्षा 333 मिलीमीटर हो चुकी है, जिले की औसत वर्षा 816.3 मिलीमीटर है।
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं जलप्रपात भदैया कुंड टुंडा, भरका पावा जलप्रपात, भूरा खो जलप्रपात एवं सुलतानगढ़ जलप्रपात पूरे वेग से बहने लगे हैं।
शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित संख्या सागर झील का जलस्तर भी बड़ा है एवं सभी पर्यटन स्थलों पर मनोरम प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए पर्यटक वहां पहुंचने लगे हैं।