मध्य प्रदेश

अज्ञात लोगों ने की एक युवक की हत्या

जबलपुर, 08 अगस्त : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र में मारुति मंडपम के पास अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है।

सीएसपी तुषार सिंह ने अाज बताया कि सुबह ग्रामीण ने सूचना दी थी कि जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र में मारुती मंडपम के पास एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक उजारपुरवा का निवासी सौरभ वाल्मीकि (21) है। अज्ञात लोगों ने कल देर रात धारदार हथियार से उसकी हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button