गुजरात

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

मुंबई 04 सितंबर : टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक श्री मिस्त्री (54) मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हुआ।

पालघर के पुलिस अधीक्षक बाला साहेब पाटिल ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब श्री मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

श्री मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button