भारत

मोदी ने स्वामी विवेकानंद को जयंती पर किया नमन

नयी दिल्ली 12 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया।

श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की याद में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। उनकी जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button