मोदी ने इसरो की स्वायत्त लैंडिंग मिशन के सफल परीक्षण के लिए सराहना की

नयी दिल्ली 02 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रीयूजेबल लॉन्च वीइकल स्वायत्त लैंडिंग मिशन (आरएलवी एलईएक्स) के सफल परीक्षण के लिए सराहना की हैं।
श्री मोदी ने आज परीक्षण की सफलता पर ट्वीट कर पुन: प्रयोग के अनुकूल ‘प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन’ (आरएलवी एलईएक्स) के सफल परीक्षण के लिए इसरो की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत को पुन: प्रयोग के अनुकूल प्रक्षेपण यान के उद्देश्य को साकार करने के लिए एक कदम और करीब ले जाती है।
इसरो ने बताया कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (एटीआर) में पुन प्रयोग किये जाने वाले यान की स्वायत्त लैडिंग का परीक्षण किया गया।
इसरो ने बयान में कहा कि इस सफल परीक्षण के साथ इसरो ने प्रक्षेपण यान की स्वायत्त लैंडिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली।