भारत

कोविड टीकाकरण में 203.94 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली 30 जुलाई :  देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 203.94 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब तीन करोड़ 94 लाख 33 हजार 480 टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 20 हजार 408 नये मरीज सामने आये हैं। इसके साथ ही देश में काेरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44000138 हो गयी और देश में कोरोना सक्रिय मरीजों की कुल संख्या एक लाख 43 हजार 384 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.33 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.08 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 20 हजार 958 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 33 लाख 30 हजार 442 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.48 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख चार हजार 399 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अभी तक देश में कुल 87 करोड़ 48 लाख 11 हजार 197 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button