featureभारत

मुलायम सिंह सबकी मदद करने वाले नेता थे:कौशल किशोर

नयी दिल्ली,10 अक्टूबर : आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख जताते हुए कहा है कि वह एक बड़े नेता और अच्छे इंसान थे तथा मेहनत करने वाले नेताओं को पसंद करते थे।

श्री कौशल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री यादव के निधन पर शोक संदेश में कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व के कार्यकाल में वह निर्दलीय विधायक थे और उन्हें श्रम विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा,“ वह एक बेहतर इंसान थे उनके साथ कार्य करने का अनुभव शानदार रहा, वह सरकार में रहते हुए पक्ष विपक्ष सभी नेताओं से मिलते रहते थे और सभी की मदद करते थे, खासकर जनता से जुड़े और संघर्ष करने वाले नेताओं को वह पसंद करते थे, चाहे वह फिर किसी की भी पार्टी के हों।

Related Articles

Back to top button