भारत
दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रविष्टि आमंत्रित

नयी दिल्ली 23 जुलाई (वार्ता) सरकार ने वर्ष 2021 और 2022 के लिए
दिव्यांग व्यक्तियों के राष्ट्रीय पुरस्कार की प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 28 अगस्त तक भेजी जा सकती हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि वर्ष 2021 और 2022 के लिए पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।