भारत

देशभर में कोरोना से स्वस्थ लोगों की संख्या में हुई वृद्धि

नयी दिल्ली, 23 जनवरी : देशभर में राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 118 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिससे इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,49,346 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.28 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,934 रह गए हैं और इसी अवधि में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,735 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी बनी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटे में पांच राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 13 रह गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,812 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के केरल में 12 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,223 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,656 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,572 पर बरकरार है।

कर्नाटक में पांच सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 151 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 40,32,231 हो गई है और मृतकों की संख्या 40,309 पर स्थिर है।

देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में कोरोना के चार सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 124 हो गयी है। इस दौरान 12 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,517 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,420 है।

पंजाब में पिछले 24 घंटे में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 60 हो गयी। इस महामारी से अब तक 7,64,993 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 19,289 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटे में 18 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 30 रह गयी है। इस महामारी से अब तक 1,73,661 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 1,975 मरीजों की जान जा चुकी है।

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 16 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,74,651 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 4,785 पर स्थिर है।

इसके अलावा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कोरोना के क्रमशः एक-एक मामले बढ़े हैं।

राहत की बात यह है कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

Related Articles

Back to top button