featureजुर्मबड़ी ख़बरें

बारामूला में छेड़छाड़ के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

श्रीनगर, 06 जुलाई: जम्मू कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने एक लड़की को कथित रूप से परेशान और छेड़छाड़ करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि आरोपियों की पहचान फतेहपोरा बारामूला निवासी आकिब सलाम भट उर्फ पोंटी और यासिर अहमद भट के रूप में हुई है। उन्होंने जनाना पार्क ख्वाजाबाग में एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ की और बाद में फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने बारामूला पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि दो लोगों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की।
शिकायत प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने बारामूला पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। कड़ी मेहनत के बाद अंत में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तुरंत हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button