विश्व

तालिबान ने महिलाओं के लिए नये प्रतिबंधों की मीडिया रिपोर्टो को खारिज किया

दोहा 11 जनवरी : अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों , विशेष कर शॉपिंग मॉल में काम करने के बारे में प्रतिबंध की मीडिया रिपोर्टो को खारिज कर दिया है।

कतर के दोहा में तालिबान राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों के बारे में मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि तालिबान के नेतृत्व वाली अंतरिम अफगान सरकार अगले 10 दिनों में देश में महिलाओं के ब्यूटी सैलून बंद करने वाली है और उसने शॉपिंग मॉल में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

श्री शाहीन ने कहा कि यह जानकारी गलत है, संबंधित निकाय इस बयान को खारिज करते हैं।

2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अंतरिम अफगान सरकार सत्ता में आई थी।

Related Articles

Back to top button