अन्य राज्य

सड़क हादसे में सहायक उप निरीक्षक की मौत

हिसार,10 जनवरी : हरियाणा के हिसार में राजगढ़ मार्ग पर डीसी आवास के सामने सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से फतेहाबाद गांव के लहरिया निवासी काशीराम हिसार के आजाद नगर थाना में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके पुत्र दीपक ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे पिता बाइक पर आजाद नगर थाने से घर के लिए निकले थे। डीसी आवास के सामने एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घायल काशीराम को आजाद नगर एरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button