अन्य राज्य

हिमाचल चुनाव में भाजपा की जीत पक्की :धूमल

हमीरपुर 27 नवंबर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को दावा किया कि राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है और कहा कि पार्टी मिशन रिपीट 2022 में शानदार सफलता प्राप्त करेगी।

श्री धूमल ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में अपनी सफलता के खोखले दावे कर रही है और आठ दिसंबर के चुनाव परिणाम उनके दावे की सच्चाई को उजागर कर देगा।

श्री धूमल ने कहा कि महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है और उससे साबित हो चुका है कि भाजपा की जीत पक्की है क्योंकि महिलाएं हमेशा भाजपा के पक्ष में मतदान करती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है क्योंकि उन्हें पता है कि वह बड़े-बड़े नारे लगाती है लेकिन उसे कभी पूरा नहीं करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है और उसने राज्य व राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पता हैं कि केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ही देश नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकता है और कोई दूसरी पार्टी भाजपा जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकती है।

श्री धूमल ने कहा कि जब-जब भाजपा राज्य के सत्ता में आई है तब-तब विकास अपने चरम पर पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आई है तब-तब विकास नीचे पहुंचा है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लोगों ने अपने कल्याण और सुरक्षा के लिए एक बार फिर से भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।

Related Articles

Back to top button