अन्य राज्य
बागेश्वर में कार खाई में गिरी, तीन की मौत
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/10/82466713-1.webp?resize=600%2C450&ssl=1)
नैनीताल, 06 अक्टूबर : उत्तराखंड के बागेश्वर में एक कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बागेश्वर पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार देर रात को बिलौना दफौट पुलिस लाइन के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान विजय (30) निवासी ग्राम सिमतोली, रोहित (20) और सुनील सिंह (21) शामिल हैं। चौथा युवक मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है।
सूचना के मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन बल की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और चौथे पीड़ित का उपचार किया जा रहा है।