मध्य प्रदेश

खरगोन जिले में स्व़ सुभाष यादव की प्रतिमा का अनावरण

खरगोन 25 मार्च : मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव ने आज जारी विज्ञप्ति में बताया कि खरगोन जिले के कसरावद तहसील के अंतर्गत सरवरदेवला स्थित जवाहरलाल नेहरू सरकारी शक्कर कारखाना परिसर में स्व़ सुभाष यादव के जन्मदिन (1 अप्रैल) के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, जो वहां आयोजित राज्य स्तरीय किसान और सहकारी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button