अन्य राज्य

टेंडर मैनेज घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री :दीपक प्रकाश

रांची, 10 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में आकंठ डुबी राज्य सरकार में रोज नए करनामे उजागर हो रहे।
श्री प्रकाश ने आज कहा कि अब सरकार में भ्रष्टाचार नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की सरकार है हेमंत सरकार।
उन्होंने कहा कि अब सरकार के मंत्री विकास की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहे बल्कि ठिक्का पट्टा,टेंडर मैनेज करने में ही अपनी सारी ताकत लगा रहे।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने जिस प्रकार से राज्य सरकार के मंत्री के खिलाफ कड़ी टिप्पणी दी है उससे राज्य सरकार का असली चेहरा उजागर हुआ है।

श्री प्रकाश ने कहा कि जिस विभाग में हाथ डालिए घोटाले ही घोटाले,भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि चाहे सिंचाई विभाग का घोटाला हो या फिर फ्लाइ ओवर का सभी में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

कहा कि हेमंत सरकार का भ्रष्टाचार राज्य की जनता पर अत्याचार का भयावह और घिनौना स्वरूप है जो राज्य को दीमक की तरह खोखला कर रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी अपने मंत्री से अविलंब इस्तीफा दिलाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button