मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर ट्रॉली पलने से पांच मजदूर घायल, एक गंभीर

शिवपुरी, 01 सितंबर : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना अंतर्गत देवगढ़ रूपा पुरा गांव के पास आज एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार लगभग पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में घायलों का इलाज बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि एक गंभीर घायल को शिवपुरी जिला चिकित्सालय भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति का नाम सुगर सिंह ने बताया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button