अन्य राज्य
कांग्रेस की असम में भारत जोड़ो यात्रा शुरू
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/11/764702e2-59e7-11ed-b94b-b3f9cc86d77c_1667309685063.webp?resize=550%2C309&ssl=1)
गुवाहाटी, 02 नवंबर : कांग्रेस ने अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के तहत मंगलवार को असम के धुबरी जिले में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारत-बंगलादेश सीमा से सटे गोलोकगंज से वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यात्रा की शुरुआत हुयी। यात्रा धुबरी से शुरू होकर बारपेटा, नलबाड़ी, कामरूप, गुवाहाटी, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से होते हुए सादिया पहुंचेगी।
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं असम इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह, एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और राज्य से अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यात्रा के शुरू होने से पहले पार्टी नेताओं ने मंदिर, सत्र, मस्जिद और गुरुद्वारा में प्रार्थना की।