ममता ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/10/72128176.webp?resize=400%2C266&ssl=1)
कोलकाता 31 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुश्री बनर्जी ने सोशल मीडिया पर श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हुए लिखा, “ श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।”
उल्लेखनीय है कि वह (श्रीमती गांधी) 1966 में भारत की तीसरी प्रधानमंत्री के रूप में चुनी गईं और वह भारत की पहली और आज तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं।
श्रीमती गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह वह अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली भारतीय प्रधानमंत्री बनीं।
श्री गांधी के दो सिख अंगरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने 31 अक्टूबर, 1984 को उनके आवास पर हत्या कर दी थी। इन दोनों अमृतसर स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाए जाने से नाराज थे और इसी का बदला लेने के लिए श्रीमती गांधी की हत्या कर दी थी।