अन्य राज्य

पंजाब में नशे की समस्या से निबटने में मान सरकार विफल : बलबीर

चंडीगढ़ 23 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की भगवंत सिंह मान सरकार पंजाब में नशे की समस्या से निबटने में विफल रही है।

श्री सिद्धू ने यहां जारी बयान में आरोेप लगाया कि पिछले आठ महीने में नशे के मामलों की संख्या अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। ‘चिट्टे’ की आसानी से उपलब्धता चिंता का विषय है और हाल में एक ही जिले (जालंधर) में 27 ‘ड्रग हॉटस्पॉट’ की शिनाख्त होना प्रदेश भर में खतरनाक स्थिति का संकेत देता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि सत्ता में आते ही नशे को समाप्त करने के उनके और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाबवासियों से चुनाव पूर्व किये वायदे का क्या हुआ। उन्होंने ने आरोप लगाया कि श्री मान और उनके मंत्री पंजाबवासियों को अपने हाल पर छोड़कर गुजरात में चुनाव प्रचार में लगे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ड्रग माफिया को गिरफ्तार करने और सीमाई क्षेत्रों में कड़ी निगरानी करने, जहां से कि नशा तस्करी होती है, में विफल रहा है।

Related Articles

Back to top button