अन्य राज्य

मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंची

कोलकाता 27 मार्च : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद संभालने के बाद पहली बार सोमवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची।

श्रीमती मुर्मू का हवाईअड्डे पर राज्य के राज्यपाल सी वी आनंद बोस, वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति को हवाईअड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। श्रीमती मुर्मू हवाईअड्डे से राज्यपाल के साथ नेताजी भवन कलकत्ता रेस कोर्स के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुई , जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति सोमवार को नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएगी और शाम नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन में भी शामिल होंगी। बाद में श्रीमती मुर्मू रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी में जाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करेगी। वह राजभवन में आदिवासी समूहों की बैठक भी करेंगी।

राष्ट्रपति मंगलवार को विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जायेगी। वह

श्रीमती मुर्म कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के अलावा बेलूर मठ भी जायेगी।

Related Articles

Back to top button