विश्व

अमेरिका ने काला सागर के उड़ान-प्रतिबंधित क्षेत्र की उपेक्षा की: लावरोव

मास्को, 15 मार्च : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने काला सागर के तटीय क्षेत्रों के उड़ान प्रतिबंधित होने उपेक्षा की है इसलिए उसे ड्रोन घटना उकसावे की तरह लग रही है।

श्री लावरोव ने रोसिया 24 ब्रॉडकास्टर से कहा, अमेरिका इस तथ्य को पूरी तरह से अनदेखा कर रहा है कि एक विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद हमारी सेना ने काला सागर के संबंधित क्षेत्रों के कुछ स्थानों को किसी भी विमान के उपयोग के लिए प्रतिबंधित घोषित किया”

उन्होंने कहा कि यह घटना निश्चित रूप से यह बताती है कि अमेरिकी पक्ष लगातार टकराव बढ़ाने के लिए उसे किसी तरह के उकसा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह गलत है क्योंकि उन्होंने लगातार घोषणा की है कि वे एक जिम्मेदार शक्ति हैं, जो रणनीतिक स्थिरता में रुचि रखते हैं। लेकिन शब्द कर्म के विपरीत हैं।

Related Articles

Back to top button