अन्य राज्य

हिमाचल में अगले 24 घंटे में हिमपात होने के आसार

शिमला, 30 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के पांच जिले बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं और अगले 24 घंटों में हिमपात होने की आसार हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शिमला के खदराला कस्बे में पांच इंच, किन्नौर के कल्पा में 4.6 इंच, शिमला के शिलारू और कुकमसेरी में 3.4 इंच, केलांग में दो इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा, चंबा में 14.5 सेमी, किनौर के वांग्टू और कांगड़ा के धर्मशाला में 11 सेमी, डलहौजी में नौ सेमी, पालमपुर में 6.8 सेमी, कांगड़ा और सियाबाग में 5.8 सेमी, ऊना और भुंतर में चार सेमी और शिमला में 2.4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।

लाहुल स्पीति में केलांग का तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, सामान्य से दो डिग्री अधिक है और शिमला में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, धर्मशाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नाहन में सात डिग्री सेल्सियस, सोलन में 2.4 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 1.8 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 9.4 डिग्री सेल्सियस, मंडी आठ में 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात हुआ। उन्होंने शुक्रवार को निचले या मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है और इसी दौरान, यहां मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button