अन्य राज्यओडिशाबड़ी ख़बरें

मणिपुर में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाया गया

इंफाल 22 जुलाई : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की चुनावी जीत का जश्न मनाने में राज्य का नेतृत्व किया।

कांगला में गुरुवार रात मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगियों द्वारा श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की खुशी में रात भर जश्न मनाया गया।

श्री बीरेन ने कहा, “मैं द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। हमारे इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है। यह निस्संदेह एक ऐतिहासिक दिन है। खासकर उत्तर-पूर्व के लिए जहां एक बड़ी जनजातीय आबादी है।”

उन्होंने कहा,“एक साल में जब देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसी बीच, देश के सर्वोच्च पद पर एक स्व-निर्मित महिला जीत हासिल की है, जो एक आदिवासी समुदाय से हैं।”

Related Articles

Back to top button