भारत

हिन्दी भाषा के संवर्धन प्रयास के लिए वैदिक लोगों की स्मृति में रहेंगे- शाह

नयी दिल्ली 14 : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा के संवर्धन के प्रयास के लिए वह लोगों को याद रहेंगे।

श्री शाह ने ट्वीट किया, ”वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक जी ने भारतीय भाषाओं में शोध व चिंतन के लिए सराहनीय कार्य किये। उनके निधन की सूचना दुःखद है। हिन्दी भाषा के संवर्धन के लिए उनके प्रयास लम्बे समय तक लोगों की स्मृति में रहेंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शांति”

जाने-माने पत्रकार, लेखक एवं हिंदी सेवी वेद प्रताप वैदिक का आज हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आवास पर निधन हो गया। श्री वैदिक 78 वर्ष के थे।

उनके निजी सहायक के अनुसार वह सुबह स्नानगृह गये और अचानक वहीं गिर गये। संभवत: उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें स्नानगृह का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button