अन्य राज्य

परगट सिंह के नेतृत्व में जालंधर छावनी में निकाली तिरंगा यात्रा

जालंधर, 13 अगस्त : पंजाब में जालंधर छावनी से कांग्रेस विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी में कई सूरमाओं ने बलिदान दिया है। इस आजादी को कायम रखने के लिए हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना चाहिए। इस अवसर पर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा पीपीआर मॉल से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस पीपीआर मॉल पर सम्पन हुई।

Related Articles

Back to top button