विश्व

यूक्रेन ने 90 लाख टन अनाज का किया निर्यात

कीव 28 अक्टूबर : यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों से जुलाई में हुए प्रमुख अनाज समझौते के तहत 90 लाख टन अनाज का निर्यात किया गया है।

यूक्रेन के अवसरंचना मंत्रालय ने गुरुवार को फेसबुक पर बताया कि एक अगस्त से प्रभावी हुए समझौते के बाद कृषि उत्पादों से लदे कुल 397 जहाज ओडेसा, चोरनोमोर्स्क और पिवडेनी के बंदरगाहों से रवाना हुए।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को सात जहाजों के जरिए एशिया, यूरोप और अफ्रीकी देशों के लिए 102,000 टन खाद्य पदार्थों को ले जाने वाले सात जहाजों को यूक्रेन के बंदरगाहों से रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को यूक्रेन और रूस ने अलग से तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसकी के तहत काला सागर में स्थित यूक्रेन के बंदरगाहों से जहाजों के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य और उर्वरक फिर से भेजना शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button