भारत

निगम चुनाव में लोगों ने ‘आप’ को जिताने का बनाया मन : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जो मर्ज़ी आए कर ले लेकिन निगम चुनाव में लोगों ने ‘आप’ को जिताने का मन बनाया है।

श्री केजरीवाल ने आज यहां कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा ने चुनाव टालने के बहुत प्रयास किए और गलत तरीके से परिसीमन किया। उन्होंने कहा कि वे जो मर्जी कर लें लेकिन दिल्ली की जनता भाजपा नकारने वाली है। असुरी शक्तियां सच एवं ईमानदारी को दबाने के लिए पूरी कोशिश करती हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने देखा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को स्कूल-अस्पताल की जिम्मेदारी मिली, तो स्कूल-अस्पताल अच्छे कर दिए। अब दिल्ली की जनता कह रही है कि हम एक बार दिल्ली की सफाई की भी जिम्मेदारी देंगे। जनता मन बना चुकी है। भाजपा जनता की इच्छा को नहीं दबा सकते।

उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात की जनता उधर चुनाव लड़ेगी। इधर दिल्ली की जनता इनके 15 साल के कुशासन से दुखी है और उधर गुजरात की जनता इनके 27 साल के कुशासन से दुखी है। भाजपा निगम में 15 साल से काम कर रही है। वह अपना एक काम गिना दे, जो अच्छा किया हो। गुजरात में भाजपा 27 साल से काम कर रही है। वहां एक काम गिना दे, जो उन्होंने अच्छा किया हो। आम आदमी पार्टी की सरकार ने सात साल में क्या अच्छा काम किया है, यह सड़क पर चलते हुए एक आम आदमी गिना देगा।

Related Articles

Back to top button