मध्य प्रदेश

कुशाभाऊ ठाकरे को पुण्यतिथि पर याद किया गया मध्यप्रदेश में

भोपाल, 28 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे को आज मध्यप्रदेश में पार्टी नेताओं ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ”सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति, कुशल संगठक एवं पूर्व सांसद कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपके अमूल्य एवं ओजस्वी विचार हमें सदैव राष्ट्र व समाज के कल्याण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है, ”भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन। राष्ट्र निर्माण और असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने में श्रद्धेय ठाकरे जी के द्वारा किए गए प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।”
प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं और पदाधिकारियों ने भी श्री ठाकरे का स्मरण करते हुए उनके कार्याें को याद किया। उनके प्रति श्रद्धासुमन भी अर्पित किए हैं।

श्री चौहान, श्री शर्मा और अन्य पार्टी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

Related Articles

Back to top button