राजस्थान

भाजपा महिला मोर्चा ने गहलोत का पुतला फूंका

अजमेर 03 सितम्बर : राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर ईकाई ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान का जमकर विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के आधे से ज्यादा मामले झूठे है।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अल्का मूंदडा के आवाह्न पर विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में महिलाओं ने स्थानीय गांधी भवन चौराहे पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री श्री गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को आग के हवाले कर विरोध प्रदर्शन किया।

अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती भदेल ने कहा कि गहलोत का बयान शर्मनाक है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि वे झूठ बोलना बंद करें। उन्हें 2023 के चुनाव में पता चलेगा कांग्रेस कहां गई।

अजमेर महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में शीर्ष पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने मातृत्व शक्ति के स्वाभिमान पर चोट की है, महिला जात का अपमान किया हैं। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना , उपमहापौर नीरज जैन सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button