उत्तर प्रदेश

‘श्री अन्न’ जागरण अभियान, वाराणसी में किसान गोष्ठी का आयोजन

वाराणसी, 09 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वाराणसी महानगर की ओर से रविवार को काशी विद्यापीठ में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती श्री अन्न जागरण अभियान के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र किसान मोर्चा महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान को दोहराते हुए कहा कि देश में प्राकृतिक रूप से प्राकृतिक संसाधनों द्वारा एवं प्राकृतिक विधि से खेती को अपनाने पर जोर देना चाहिए। भारत में उगने वाले मोटे अनाज में प्रचुर मात्रा में कार्बन, फाइबर एवं प्रोटीन पाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि मोटे अनाज द्वारा हमारे पूर्वज स्वस्थ जीवन लंबे समय तक बिना किसी बीमारी के जीते थे। इससे सीख लेते हुए मोटे अनाज को प्रत्येक व्यक्ति को अपने रोज के खानों में शामिल करना चाहिए।

श्री मिश्रा ने कहा कि भारत मिलेट्स को लोकप्रिय बनाने के काम में सबसे आगे है, जिसकी खपत से पोषण, खाद्य सुरक्षा और किसानों के कल्‍याण को बढ़ावा मिलता है। उन्‍होंने कहा कि भारत, विश्‍व में श्रीअन्‍न का सबसे बड़ा उत्‍पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत में कई प्रकार के श्रीअन्‍न की खेती होती है, जिनमें ज्‍वार, रागी, बाजरा, कुट्टु, रामदाना, कंगनी, कुटकी, कोदो, चीना और सामा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में पैदा होने वाले मोटे अनाज में 41 प्रतिशत तक भारत में पैदा होता है। साल 2021-22 में मोटे अनाजों को निर्यात करने में भारत ने 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। भारत में पैदा होने वाले मोटे अनाज जैसे बाजरा, रागी, ज्वार और कुट्टु अमेरिका, यूएई, ब्रिटेन, नेपाल, सऊदी अरब, यमन, लीबिया, ओमान और मिस्र जैसे देशों में निर्यात किए जाते हैं।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि काशी विद्यापीठ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री निर्देश पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे उपकरण एवं सब्सिडी के बारे में बताया।

संगोष्ठी के समापन पर सम्मानित किसान एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज की उपयोग के लेकर एक रैली भी निकाली गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के किसान एवं महानगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button