भारत

ई-श्रम पोर्टल में नयी सुविधाओं की शुरुआत

नयी दिल्ली 24 अप्रैल : उपयोगिता बढ़ाने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण सरल बनाने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं की शुरुआत की।

ई- श्रम पोर्टल में जोड़े गए नए फीचर इसकी उपयोगिता बढ़ाएंगे और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीकरण सरल बनाएंगे। ई-श्रम पर पंजीकृत कर्मचारी अब ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजना, डिजिटल स्किलिंग और राज्यों की योजनाओं से जुड़ सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी श्रमिकों के परिवार के विवरण दर्ज करने की सुविधा जोड़ी गई है। यह सुविधा परिवार के साथ पलायन करने वाले प्रवासी श्रमिकों को बाल शिक्षा और महिला केंद्रित योजनाएं प्रदान करने में मदद करेगी। इसके अलावा, संबंधित बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के साथ ई- श्रम निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के साथ ई-श्रम पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के डेटा को साझा करने पर एक नई सुविधा जोड़ी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर औपचारिक रूप से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के साथ ई-श्रम डेटा साझा करने के लिए डेटा शेयरिंग पोर्टल भी जारी किया। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button