featureओडिशाबड़ी ख़बरेंराज्य

ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 21 सितंबर से शुरू

भुवनेश्वर, 31 अगस्त: ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 21 सितंबर से शुरू हो रहा है और यह चार अक्टूबर तक चलेगा।
ओडिशा के वित्त मंत्री विक्रम केसरी आरुख तीन अक्टूबर को अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
सदन का नया अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि पिछले 12 मई को तत्कालीन अध्यक्ष विक्रम केसरी आरुख के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। श्री आरुख को बाद में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सदन के नए अध्यक्ष मौजूदा उपाध्यक्ष रजनी कांता सिंह विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।

Related Articles

Back to top button