भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ सात नवंबर)

नयी दिल्ली 06 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में सात नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1858-अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।
1876-बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
1888-वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म।
1944-फ्रैंक्लिन डी रूज़वेल्ट चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
1951-जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1954-दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार अभिनेता कमल हसन का जन्म।
1968-तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1996-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
2000-भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन।
2003-राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2006-भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008-बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008-कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012-ग्वाटेमाला में आये भूकंप से 52 की मौत।
2015-भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।

Related Articles

Back to top button