मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के सतना जिला पहुंचे अमित शाह

सतना, 24 फरवरी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपनी एक दिवसीय मध्यप्रदेश यात्रा के तहत सतना जिले की यात्रा पर पहुंचे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दिन में सतना जिले के मैहर पहुंचे। वहां पर उन्होंने दिन में प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर (शक्तिपीठ) में दर्शन और पूजा अर्चना की। मैहर में कुछ देर रुकने के बाद श्री शाह सतना जिला मुख्यालय आएंगे, जहां दिन में शबरी माता जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे।

श्री शाह इसके बाद यहीं पर सतना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। सतना जिले की यात्रा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। इन आयोजनों में राज्य सरकार के अनेक मंत्री भी मौजूद रहेेंगे।

इसके पहले श्री शाह विशेष विमान से छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से मैहर रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button