राजस्थान

राजे 17 फरवरी को तीर्थराज पुष्कर आएगी

अजमेर 16 फरवरी : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व तीर्थराज पुष्कर आएंगी।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक श्रीमती राजे ग्वालियर राजघराने के अपने पुष्कर सरोवर स्थित पुश्तैनी ग्वालियर घाट पर पूजा अर्चना करेंगी और जगतपिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर भगवान ब्रह्मा जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगी।

नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष कमल पाठक के नेतृत्व में राजे के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। बताया जा रहा है कि राजे ब्यावर से 17 फरवरी को सायं चार बजे पुष्कर पहुंचेगी और सीधे पवित्र पुष्कर सरोवर के ग्वालियर घाट पहुंचेगी। पुष्कर से उनके वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button