राजस्थान

जानी-मानी समाज सेविका प्रसन्ना भंडारी का निधन

कोटा,15 दिसम्बर: सैकड़ों निसंतान दंपतियों की गोद को खिलखिलाता बचपन देकर उनके घरों में मासूमों की किलकारियां गुंजायमान करने वाली कोटा की जानी-मानी समाज सेविका प्रसन्ना भंडारी आज निधन हो गया।

श्री करणी विकास समिति के संस्थापक संयोजिका श्रीमती प्रसन्ना भंडारी का आज कोटा में निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष की थी और अभी भी समाज सेवा सहित पालनों में छोड़े गये बच्चों,निराश्रितों, विधवाओं, वृद्धजनों विकलांगों को आश्रय देने के सद्कार्य में लगी थी। श्रीमती प्रसन्ना भंडारी ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रीमती भंडारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि निराश्रित लोगों के प्रति उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उनकी सेवाएं अमूल्य थी।

Related Articles

Back to top button