उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने संजय गर्ग की माताजी के निधन पर शोक जताया

लखनऊ 08 नवंबर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सहारनपुर जिला के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि श्री यादव ने श्री गर्ग की माताजी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button