भारत

शाह ने होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें नमन किया

नयी दिल्ली 30 अक्टूबर : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा को उनकी जयंती पर नमन किया।

श्री शाह ने आज ट्वीटर पर लिखा, “भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती पर देश को परमाणु ऊर्जा व वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनके अतुलनीय योगदान को नमन कर उनका स्मरण करता हूँ। उनकी असाधारण उपलब्धियों ने देश को सशक्त भी किया और गौरवान्वित भी।”

उन्होंने ट्वीट के साथ डॉ. होमी जहांगीर भाभा का चित्र भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जहांगीर भाभा भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक थे। उन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होंने थोड़े से वैज्ञानिकों की सहायता से मार्च 1944 में नाभिकीय उर्जा पर अनुसन्धान शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button