भारत

सुनील ओझा बने बिहार भाजपा के सह प्रभारी

नयी दिल्ली, 29 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के दायित्व में बदलाव करके उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी की बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

पार्टी में बिहार के प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे हैं। हाल ही में पार्टी ने बिहार में सांसद संजय जायसवाल की जगह विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button