जम्मू-कश्मीर

कश्मीर घाटी में हिमपात, वर्षा होने के आसार

श्रीनगर, 18 जनवरी : कश्मीर घाटी में बुधवार को पारा लुढ़कने के बावजूद, हिमपात और वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने और गुरुवार से सोमवार तक बादल छाए रहने के आसार हैं। जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश और कश्मीर के उंचे इलाकों में 23 से 25 जनवरी तक हिमपात होने के आसार हैं और गुरुवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि के अनुमान हैं। बर्फीले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की आशंका को लेकर निवासियों सतर्कता बरतने की सलाह दी।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम की तुलना में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो इस मौसम का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मौसम की सबसे ठंडी रातें रही। यहां मंगलवार को तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जबकि आज बुधवार को पारा शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जबकि प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए इस मौसम का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा।

दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से कम के मुकाबले शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और कोकेरनाग में शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि सीमावर्ती कश्मीर जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button