भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 फरवरी)

नयी दिल्ली, 16 फरवरी : भारत एवं विश्व इतिहास में 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1370- रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
1670- छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सिंह गढ़ किला जीता।
1698- औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।
1863- जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना।
1878- सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882- सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1883- महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बलवंत फडके का अदन की जेल में निधन।
1915- गांधी जी पहली बार कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) स्थित शांति निकेतन गये।
1933- अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत मिली।
1947- सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1962- जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
1964- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1976- मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
1983- नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
2008- कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
2014- सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती को देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं।
2016- तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
2017- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन।

Related Articles

Back to top button